मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ- MP River in Hindi - Freshers Cloud

मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ- MP River in Hindi

मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ एवं उनके उद्गम स्थल (MP River in Hindi): मध्य प्रदेश को भारत का दिल के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की सतपुड़ा रेंज और विंध्य रेंज मध्य भारत की कई नदियों का उद्गम स्थल है। मध्य प्रदेश में कई बहुत सारी नदियाँ हैं जो कि राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में अपना योगदान देती हैं। मध्य प्रदेश की नदियों ने जल विद्युत, मछली पालन और जल परिवाहन और राज्य में व्यापार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मध्य प्रदेश में नर्मदा, केन, सोन, वेतवा आदि नदियाँ बहती हैं। मध्य प्रदेश में बहने वाली नदी नर्मदा राज्य की सबसे बड़ी नदी है। इसे मध्य प्रदेश की जीवन रेखा के रूप में भी जाना जाता है। इस लेख में हम मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियों के बारे में आपको हिंदी में बताने जा रहें हैं।

MP River in Hindi

मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियाँ एवं उनके उद्गम स्थल (About Rivers of Madhya Pradesh in Hindi)

नर्मदा नदी

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी और प्रमुख नदी है। आपको बता दें कि नर्मदा नदी का उद्गम शहडोल में अमरकंटक से होता है। इसे मध्य प्रदेश की जीवन रेखा के रूप में भी जाना जाता है। यह नदी सतपुड़ा और विंध्य पर्वतमाला के बीच पश्चिम की ओर बहती है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की सबसे साफ़ नदी है। यह गुजरात मेंखंभात की खाड़ी में अरब सागर में गिरती है। नर्मदा नहीं की कुल लम्बाई 1,312 किमी है। मध्य प्रदेश में इसकी लम्बाई 1077 किलोमीटर है।

शिप्रा नदी

शिप्रा नदी मध्य प्रदेश में काकरी बरडी पहाड़ी इंदोर के पास से निकलती है और राजस्थान की सीमा पर चम्बल नदी में मिल जाती है। यह नदी भारत की 7 सबसे पवित्र नदी में से एक है। उज्जैन भारत के एक बहुत ही पवित्र शहर है जो शिप्रा नदी के तट पर स्थित है। कुंभ का मेला मध्य प्रदेश में शिप्रा नदी के किनारे उज्जैन शहर में आयोजित होता है।

चंबल नदी

चंबल नदी मध्य प्रदेश में महू के पास विंध्य रेंज में जानापाव की पहाड़ी से निकलती है। यह उत्तर प्रदेश के इतवा के पास यमुना नदी में मिल जाती है। चंबल नदीराजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच की सीमा बनाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 965 किलोमीटर है। यह यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

बेतवा नदी

बेतवा नदी रायसेन जिले के कुमरा गाँव से निकलती है। यह नदी मध्य प्रदेश में ओरछा से होते हुए उत्तर प्रदेश में बहती है और हमीरपुर में यमुना नदी में मिलती है। बेतवा नदी की कुल लम्बाई 380 किलोमीटर है।

सोन नदी

सोन नदी भी मध्य प्रदेश के शहडोल में अमरकंटक से निकलती है और पटना के निकट गंगा में मिल जाती है। सोन नदी यमुना के बाद गंगा की दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है। सोन नदी की कुल लंबाई 780 किलोमीटर है।

काली सिंध नदी

काली सिंध नदी चंबल नदी की एक सहायक नदी है। यह मध्य प्रदेश में देवास के पास बगली गाँव में विंध्य रेंज से निकलती है । काली सिंध नदी की कुल लम्बाई 550 किलोमीटर है। यह मध्य प्रदेश में जिसमें से 405 किलोमीटर मध्य प्रदेश में है और 145 किलोमीटर राजस्थान में है। यह राजस्थान के कोटा जिले के पास चम्बल नदी में मिल जाती है।

केन

केन नदी मध्य प्रदेश की एक बहुत खूबसूरत नदी है। यह कटनी जिले में विंध्यांचल पर्वत से निकलती है। आपको बता दें कि केन नदी बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रमुख नदी है और “पन्ना राष्ट्रीय उद्यान” से गुजरती है। यह यमुना नदी में मिल जाती है। इस नदी की कुल लंबाई 427 किमी की है।

माही नदी

माहि नदी मध्य प्रदेश की एक प्रमुख नदी है जो भारत की अन्य नदियों जैसे नर्मदा नदी, ताप्ती नदी, साबरमती नदी और काली नदी की तरह पश्चिम दिशा में बहती है। आपको बता दें कि माही नदी राजस्थान, गुजरात से होकर बहती है और अरब सागर में मिलती है।

पेंच नदी

पेंच नदी मध्य प्रदेश के छिंदवाडा जिले से निकलती है और यह पेंच नेशनल पार्क को दो भागों में विभाजित करती है।

वैन गंगा

यह नदी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के परसबाड़ा पहाड़ से निकलती है। यह नदी गोदावरी नदी की एक बहुत ही महत्वपूर्ण सहायक नदी है।

सिंध नदी

सिंध नदी मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज (Sironj) से मालवा पठार से निकलती है। यह नदी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्य में बहती है और उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी में मिल जाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 470 कि॰मी॰ है। आपको बता दें कि यह मध्य प्रदेश के करेरा अभयारण्य से होकर गुजरती है। इस नदी में शिवपुरी जिले में मणिखेड़ा बांध और मोहिनी सागर बाँध बनाए गए हैं।

ताप्ती नदी

ताप्ती नदी का उद्गम मुलताई के पास बैतूल जिले से होता है। यह सूरत के पास खम्भात की खाड़ी में मिलती है।  यह नदी भी नर्मदा की तरह पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में मिलती है। यह भारत की एक ऐसी नदी है जो गोदावरी और नर्मदा नदी के बीच बहती है। तपती नदी की कुल लंबाई 724 किलोमीटर है।

तवा नदी

तवा नदी मध्य प्रदेश की प्रमुख और सबसे लंबी सहायक नदी है। बता दें कि होशंगाबाद में बोरी वन्यजीव अभयारण्य, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान और तवा नदी से घिरा हुआ है। तवा नदी सतपुड़ा रेंज के महादेव पर्वत से निकलती है और होशंगाबाद जिले में नर्मदा नदी में मिल जाती है। तवा नदी की कुल लंबाई 117 किलोमीटर है।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश के प्रमुख त्योहार Click Here

2 thoughts on “मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ- MP River in Hindi”

Leave a Comment