प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2023 – किसान पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पीएम किसान मानधन योजना आवेदन प्रक्रिया | pradhan mantri maan-dhan yojana 2023 online apply, list, registration, status check| PM Kisan Pension Yojana In Hindi
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2023: pradhan mantri maan-dhan yojana in Hindi

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना एक बहुत ही अच्छी योजना है जो भारत देश के सभी छोटे और सीमांत किसानो को बुढ़ापे में जीवन को अच्छी तरह से चलाने के लिए उपयोगी साबित होगी. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना की शुरुआत 31 मई 2019 को की गयी है. इस प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2023 के अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानो को 60 साल की आयु पूर्ण के बाद हर महीने 3000 रूपये की पेंशन के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी. अगर आप प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं या इसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं. तो इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें. इस लेख में हम आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी जैसे उद्देश्य ,पात्रता ,आवेदन की प्रक्रिया आदि की जानकारी प्रदान करने जा रहे है.
District Court Bharti : चपरासी पदो की बंपर भर्ती 10वीं, 12वीं वालो को सरकारी नौकरी का मौका
किसान पेंशन योजना- Kishan Pension Yojana 2023
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना को आमतौर पर किसान पेंशन योजना के रूप में भी जाना जाता है. किसान पेंशन योजना 2023 के लिए आवेदन करने वाले योग्य लाभार्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष ही होनी अनिवार्य है. इस योजना में केंद्र सरकार का 2023 तक 5 करोड़ छोटे और सीमांत किसानो को जोड़ने का लक्ष्य है. प्रधानमंत्री मानधन योजना का लाभ उन सभी किसानों को भी मिलेगा जिनके पास 2 हेक्टेयर या इससे कम की कृषि योग्य भूमि होगी. अगर इस योजना के आवेदकों की किसी भी वजह से मृत्यु हो जाती है तो इस योजना में लाभार्थी की पत्नी को प्रतिमाह 1500 रूपये प्रदान किये जायेंगे.
Nursing Officer Jobs: 1276 बीएससी नर्सिंग ऑफिसर की निकली भर्ती, ग्रेजुएट के लिए मौका
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2023
जो भी किसान इस योजना के लिए आवेदन करने जा रहें हैं उन्हें इस योजना में हर महीने कुछ राशि प्रीमियम के रूप में देना होगा. जिन उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष हैं उन्हें हर महीने 55 रूपये का प्रीमियम देना होगा. वहीँ जिन उम्मीदवारों की उम्र 40 वर्ष हैं उन्हें हर महीने 200 रूपये का प्रीमियम का भुगतान करना होगा, तभी वे लोग इस योजना का लाभ प्राप्त करने के योग्य होंगे. इस योजना का लाभ किसानों को 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद मिलेगा. प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बैंक अकाउंट अवश्य होना चाहिए तथा उनके अकाउंट से आधार कार्ड भी लिंक होना चाहिए. जब आवेदक की उम्र 60 साल हो जाएगी तो उनके बैंक अकाउंट में पेंशन की राशि पहुंचा दी जाएगी.
1000 Basic General Science GK Questions in Hindi- विज्ञान सवाल और जवाब
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2023 का उद्देश्य
इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानो को 60 साल की आयु के बाद जीवन यापन करने के लिए 3000 रूपये की मासिक पेंशन देकर आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना का लाभ लेकर किसान बुढापे में अपनी रोज की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2022 का उद्देश्य किसानों को बुढ़ापे में आत्मनिर्भर बनाना और भूमिहीन किसानो को सशक्त बनाना है.
युवा मित्र इंटर्नशिप में 50 हजार युवाओं को नौकरी दी जायेगी, 10 वीं पास युवा भी करें आवेदन
पीएम किसान मानधन योजना 2023: खास बातें
इस योजना में 50 प्रतिशत प्रीमियम का अनुदान किसानों को करना होगा बाकी 50% प्रीमियम का अनुदान सरकार द्वारा किया जायेगा. पीएम किसान मानधन योजना रजिस्ट्रेशन 2021 प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हो चुकी है. जो भी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वे इसके लिए अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) जा सकते हैं.
प्रवेश आयु विशिष्ट मासिक योगदान (Entry Age Specific Monthly Contribution)
प्रवेश आयु (वर्ष ) (A) (Entry Age (years) | सुपरनेशन एज (B) Supernation Edge | सदस्य का मासिक योगदान (रु) (C) Monthly Contribution (Rs) | केंद्रीय सरकार का मासिक योगदान (रु) (D) Central Government Monthly Contribution | कुल मासिक योगदान (रु) Total Monthly Contribution (कुल: C + D) |
18 | 60 | 55.00 | 55.00 | 110.00 |
19 | 60 | 58.00 | 58.00 | 116.00 |
20 | 60 | 61.00 | 61.00 | 122.00 |
21 | 60 | 64.00 | 64.00 | 128.00 |
22 | 60 | 68.00 | 68.00 | 136.00 |
23 | 60 | 72.00 | 72.00 | 144.00 |
24 | 60 | 76.00 | 76.00 | 152.00 |
25 | 60 | 80.00 | 80.00 | 160.00 |
26 | 60 | 85.00 | 85.00 | 170.00 |
27 | 60 | 90.00 | 90.00 | 180.00 |
28 | 60 | 95.00 | 95.00 | 190.00 |
29 | 60 | 100.00 | 100.00 | 200.00 |
30 | 60 | 105.00 | 105.00 | 210.00 |
31 | 60 | 110.00 | 110.00 | 220.00 |
32 | 60 | 120.00 | 120.00 | 240.00 |
33 | 60 | 130.00 | 130.00 | 260.00 |
34 | 60 | 140.00 | 140.00 | 280.00 |
35 | 60 | 150.00 | 150.00 | 300.00 |
36 | 60 | 160.00 | 160.00 | 320.00 |
37 | 60 | 170.00 | 170.00 | 340.00 |
38 | 60 | 180.00 | 180.00 | 360.00 |
39 | 60 | 190.00 | 190.00 | 380.00 |
40 | 60 | 200.00 | 200.00 | 400.00 |
किसान पेंशन योजना 2023 की पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
- इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए छोटे और सीमांत पात्र है.
- आवेदन करने के लिए किसान के पास 2 हेक्टेयर या इससे कम की कृषि योग्य भूमि होना चाहिए.
- आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है.
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड- Aadhar Card
- पहचान पत्र- identity card
- आय प्रमाण पत्र- Income certificate
- आयु प्रमाण पत्र- Age certificate
- खेत की खसरा खतौनी- Farm Khasra Khatauni
- बैंक अकाउंट पासबुक- Bank account passbook
- मोबाइल नंबर- mobile number
- पासपोर्ट साइज फोटो- Passport size photo
पीएम किसान मानधन योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
जो भी किसान उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं. इसके लिए उन्हें नीचे दी गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- आवेदन करने के लिए योग्य किसान उम्मीदवारों को अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र (CSC ) में अपने सभी आवश्यक
दस्तावेज़ों को लेकर जाना होगा. - इसके बाद आपको अपने सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स को VLE को देना होगा और ग्राम स्तर उद्यमी(को एक निश्चित राशि का भुगतान करना पड़ेगा.
- दस्तावेज देने के बाद VLE आधार कार्ड को आपके आवेदन पत्र से जोड़ेगा. इसके बाद व्यक्तिगत विवरण तथा बैंक विवरण
की जानकारी भरना होगा. - इसके बाद आयु के अनुसार देय मासिक अंशदान की ऑटो गणना
होगी. - फिर आवेदक को हस्ताक्षर करना होगा जिसे VLE स्केन करके अपलोड करेगा.
- इसके बाद किसान पेंशन खाता संख्या जनरेट होगी.
पीएम किसान मानधन योजना सेल्फ रजिस्ट्रेशन कैसे- PM kisan pension yojana online registration
- इस योजना के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जायेगा जिसमें आपको login करना होगा.
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिससे पंजीकरण को उसके नंबर से जोड़ा जा सके.
- इसके अलावा फॉर्म में अन्य जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता, कैप्चा कोड आदि दर्ज करें और इसके बाद जनरेट OTP पर क्लिक करना होगा.
- अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा जिसे आपको यहाँ दर्ज करना होगा.
- फॉर्म में आपको अपनी सभी पूछी गई जानकारी और बैंक अकाउंट नंबर विवरण आदि सभी जानकारी भरनी होगी.
- जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- सब्मिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें और इसके आगे के इस्तेमाल के लिए अच्छे से रखें.
Important links
official website | maandhan.in |
login | maandhan.in/auth/login |
1 thought on “प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना 2023: pradhan mantri maan-dhan yojana in Hindi”